रामपुर, जनवरी 12 -- नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जिला निर्वाचन कार्यालय के पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन सामग्री कक्ष की दीवार में चोरों ने कूमल लगा लिया। सूचना पर पहुंची प्रशासन की टीम मामले की जांच में जुटी है। पुरानी तहसील परिसर में स्थित यह भवन सैकड़ों वर्ष पुराना है। भवन के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था और बाहर निर्वाचन कार्यालय से संबंधित फ्लेक्सी भी लगी थी। इसके बावजूद रविवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने भवन की पिछली दीवार में कूमल लगाकर सेंध लगाने का प्रयास किया। अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि कूमल लगाए जाने के उद्देश्य और इसमें शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, जिलाधिकारी कार्यालय से दो कर्मचारी तहसील परिसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.