पूर्णिया, जुलाई 12 -- केनगर, एक संवाददाता। प्रखंड में दो पंचायतों में उप चुनाव का मतगणना कार्य शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कॉलोनी उच्च विद्यालय में शांतिपूर्वक सम्पन्न हो गया। मतगणना में बिठनौली पूरब पंचायत के वार्ड संख्या 12 से उमा देवी 236 मत, मुक्ति देवी देवी 192 मत, रानी देवी 102 और पूनम देवी 60 मत प्राप्त किया। इस प्रकार उमा देवी 44 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वहीं झुन्नी इस्तम्ब्रार पंचायत से वार्ड संख्या 11 हलीमा खातुन 335 मत और मो0 रहीम 278 मत प्राप्त किया। इस प्रकार हलीमा खातुन ने 57 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरी ओर बिठनौली पूरब पंचायत के लिए सरपंच पद पर मो. सिकंदर तथा बनभाग चुनापुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 के लिए वार्ड पंच पद पर बोधी देवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। मतगणना के उपरान्त निर्वाचित वार्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.