अमरोहा, फरवरी 21 -- अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हादीपुर कलां में ग्राम प्रधान के रिक्त पद पर हुए उपचुनाव के मतदान की शुक्रवार को मतगणना कराई गई। मतगणना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पूजा शर्मा विजय घोषित हुईं। निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। समर्थकों ने खुशी का इजहार करते हुए बधाई दी। गौरतलब है कि अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत हादीपुर कलां में ग्राम प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। यहां रिक्त पद पर बीते दिनों उपचुनाव कराया गया था। उपचुनाव में कुल चार प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी। शुक्रवार को अमरोहा ब्लाक परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई गई। सुबह आठ बजे से मतगणना कार्य शुरू हुआ। कुछ ही घंटे बाद नतीजा भी सामने आ गया। पूजा शर्मा 932 मत प्राप्त कर ग्राम प्रधान पद पर विजय घोषित हुई। नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.