बरेली, दिसम्बर 9 -- बरेली। पंचायत चुनाव के लिए शासन स्तर पर तैयारी तेज हो गई है। शासन ने जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के कार्यकाल की शुरुआत और समाप्ति का विवरण मांगा है। जिला पंचायत अध्यक्ष का कार्यकाल 12 जुलाई 2021 को प्रारंभ हुआ था। यह 11 जुलाई 2026 को समाप्त हो रहा है। इसी तरह ब्लॉक प्रमुख का कार्यकाल 20 जुलाई 2021 को शुरू हुआ था। इन लोगों का कार्यकाल 19 जुलाई 2026 को समाप्त होगा। ग्राम पंचायतों और ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 27 मई 2021 से शुरू हुआ था। यह 26 मई 2026 को खत्म हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...