उरई, जनवरी 7 -- जालौन। विकासखंड जालौन सभागार में बुधवार को प्रधानों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पिछले पांच वर्षों में कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने पंचायतों से की जा रही वसूली को लेकर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जब तक शासन-प्रशासन स्तर से लंबित भुगतान पंचायतों को नहीं किया जाता, तब तक नई कार्ययोजना बनाना व्यावहारिक नहीं है। ब्लॉक प्रमुख ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रधानों पर अनावश्यक दबाव बनाकर वसूली किया जाना गलत है। पहले पंचायतों का बकाया भुगतान किया जाए, उसके बाद ही आगे के विकास कार्यों की योजना तैयार की जानी चाहिए। इस दौरान कई प्रधानों ने भी अपनी समस्याएं रखते हुए कहा कि भुगतान न मिलने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.