गाज़ियाबाद, सितम्बर 11 -- गाजियाबाद। ग्राम पंचायतों में किए गए विकास कार्य और हो रहे कार्यो की सभी जानकारी लोगों को आसानी से मिल सकेगी। इसके लिए पंचायत विभाग सभी जानकारियां एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर अपलोड करेगा, जिसके बाद लोग पंचायतों की जानकारी को देख सकेंगे। जनपद के चारों ब्लॉक में 42 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में होने वाले विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों को नहीं होती है। जिसको देखते हुए शासन के निर्देश पर पंचायत विभाग सभी ग्राम पंचायतों की विकास से संबंधित सभी जानकारियां एडवांस इंडेक्स पोर्टल पर दर्ज करेगा। जिसके बाद लोगों को पंचायतों के बारे में जानकारियां लेने में आसानी होगी। इसके माध्यम से यह जानकारी होगी कि कौन सा गांव विकास में आगे व कौन पीछे है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत सचिव डाटा जुटाने का कार्य करेंगे। इसके लिए पंच...