मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले की सभी पंचायतों में आधुनिक सुविधाओं वाला 'मुक्तिधाम' (शवदाह गृह) का निर्माण होगा। दरअसल, ग्रामीण इलाकों में व्यवस्थित श्मशान घाट नहीं है। इससे शवों का खुले स्थानों, सड़कों या नदियों के किनारे दाह संस्कार कर दिया जाता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बरसात में शवों का दाह संस्कार मुश्किल हो जाता है। सरकार का मानना है कि इस कदम से खुले में दाह संस्कार में होने वाले प्रदूषण में कमी आएगी और ग्रामीण स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा। सरकार के सात निश्चय-2 के तहत ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के समन्वय यह योजना शुरू की जा रही है। इसके लिए पंचायतों को जमीन चिह्नित करने और डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग के सचिव ने इस संबंध में सभी डीएम को व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.