बेगुसराय, जुलाई 13 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। बिहार सरकार ने सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर पर कुल 65 तरह की सेवाएं प्रदान करने के लिए आदेश दिए हैं। लेकिन यह आदेश जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती है। क्योंकि वर्ष 2019 में भी बिहार सरकार ने सभी पंचायतों में आरटीपीएस काउंटर पर कुल 20 तरह की सेवाएं प्रदान करने के लिए आदेश दिए थे। इसी में 45 तरह की सेवाएं और बढ़ाकर उसे 65 कर दी गई है। इसके लिए पूर्व में कार्यपालक सहायकों की बहाली की गई। उन्हें साधन संसाधनों से लैस किया गया। इसके अलावा पंचायतों को भी साधन व संसाधनों से लैस किया गया। इसके बावजूद पूर्व के इस आदेश को प्रखंड स्तर के अधिकारियों ने सख्ती से पालन नहीं कराया। वर्तमान समय में 65 तरह वाली सुविधाओं को भी देखना है कि कब तक धरातल पर लागू किया जाता है। आज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.