घाटशिला, जून 14 -- बहरागोड़ा।भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा मोदी सरकार का 11 वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण का रहा है। इन 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। अब तक लोगों को 4 करोड़ पीएम आवास मुहैया कराया गया है। 81 करोड़ लोगों को प्रति माह 5 किलोग्राम राशन मुफ्त प्रदान किया जा रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि से प्रतिवर्ष 11 करोड़ किसानों को 6 हजार रुपये प्रति व्यक्ति सहायता दी जा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत देश के 55 करोड़ लोगों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का नि:शुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। डॉ गोस्वामी ने कहा कि मोदी सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन से देश में खुशहाली आई है। मोदी सरकार के इन 11 वर्षों के कार्यकाल में आधारभ...