कोडरमा, मई 4 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा में गर्मी आते हीं पानी की समस्या से लोगों को रूबरू होना पड़ता है। जिले के कोडरमा प्रखंड के 18 पंचायतों में भी पानी की कई क्षेत्रों में गंभीर समस्या है। प्रखंड में करीब डेढ़ लाख की आबादी है जिसमें महत 1820 चापाकल हीं लगे हुए हैं। जिसमें से भी अभी 324 चापाकल खराब पड़े हैं। इसमें राईजिंग पाइप खराब रहने के कारण 165 वहीं एसआरके 68 और साधारण मरम्मति के कारण 91 चापाकल खराब पड़े हैं। वहीं प्रखंड के इतने बड़ी आबादी में महज 1496 चापाकल सुचारू रूप से चल रहें हैं। हिन्दुस्तान के पड़ताल में विभिन्न पंचायतों में पानी की गंभीर समस्या होने का मामला सामने आया। वहीं प्रखंड मुख्यालय में अप्रैल माह में पंचायतों से पेयजल समस्या को लेकर मांगी गई पंचायत स्तर की रिपोर्ट में चापाकल खराब होने के शिकायतों की झड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.