चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी कांचन मुखर्जी ने पंचायत सचिव व जनसेवकों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने सभी पंचायत सेवकों तथा रोजगार सेवकों को निर्देश दिया कि पंचायतों में चल रहे विकास योजनाओं में तेजी लाएं। अन्यथा उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उन्होंने मंईयां सम्मान योजना का वेरिफिकेशन करते हुए उसे जल्द जमा कराने का निर्देश दिया। साथ ही मनेरगा योजना के तहत प्रत्येक गांव में कम से कम 5 योजना संचालित करने को कहा। साथ ही प्रत्येक पंचायत में 100 मजदूरों को मनरेगा में काम देने का निर्देश दिया, ताकि पंचायतों में हो रहे विकास कार्य में तेजी लाया जा सके। अबुआ आवास 2024-25 में जिन पंचायतों को टारगेट दिया गया है उसे हर हाल में पूर्ण कराने को कहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.