बिहारशरीफ, जनवरी 20 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। ग्रामीण व शहरी इलाकों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उदेश्य से हर पंचायतों व नगर पंचायतों में खेल क्लब का गठन किया गया है। क्लब को सशक्त व सक्रिय बनाने के साथ सफल संचालन लिए क्लब के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्षों के साथ लगातार बैठक करने की रणनीति बनायी गयी है। जिला खेल पदाधिकारी शालिनी प्रकाश ने बताया कि जिले के सभी 230 पंचायत व 15 नगर पंचायतों में खेल क्लब गठित की जा चुकी है। स्थानीय स्तर के खिलाड़ियों के विकास के लिए क्लब के अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्षों के साथ बैठक की जाए्रगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.