किशनगंज, फरवरी 12 -- बिशनपुर। कोचाधामन प्रखंड अंतर्गत पंचायतों में विशेष किसान पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों का उद्देश्य किसानों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना है। जिलाधिकारी विशाल राज ने बुधवार को प्रखंड क्षेत्र के बिशनपुर पंचायत सहित विभिन्न शिविरों का निरीक्षण किया, जहां बड़ी संख्या में किसानों की भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी विशाल राज ने प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीराम पासवान और अंचल अधिकारी ( प्रभाष कुमार के साथ पंजीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित कर्मियों को निर्देश दिए कि कोई भी पात्र किसान पंजीकरण से वंचित न रहे। अधिकारियों ने किसानों से संवाद कर उन्हें सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सब्सिडी और कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी दी। शिविरों में सुबह से ही किसानों का उत्साह देखा गया। रैयत किसान अप...