गिरडीह, जुलाई 2 -- गिरिडीह। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने की। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और पंचायत कमेटी गठन को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष सिंह ने उपस्थित पदाधिकारी को बताया कि पूर्व में प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया है। जिले के सभी प्रखंड में मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं। अब प्रखंड अध्यक्ष, प्रखंड पर्यवेक्षक, मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में ग्राम पंचायत कमेटी का गठन किया जाएगा। ये तीन सदस्यों की टीम अपने अपने प्रखंड में हर पंचायत में जाकर बैठक करेगी। इसके बाद ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ परामर्श करके पंचायत कमेटी का गठन करेगी। जिसमें अध्यक्ष सहित 12 सदस्य होंगे। इस 12 सदस्यीय कमेटी में 50% अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ा वर्ग एवं अल्...