मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। ठोस तरल एवं अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित योजनाओं की जांच बुधवार और गुरुवार को जिले की 95 पंचायतों में होगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पंचायत का आवंटन करते हुए भौतिक रूप से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। पंचायत में कचरा ढोने वाले लोग, ई-रिक्शा की स्थिति, डब्ल्यूपीयू निर्माण और इसका उपयोग, मानव बल की उपलब्धता, यूजर चार्ज की वसूली, डस्टबिन और डोर टू डोर कचरा कलेक्शन की स्थिति की जांच की जानी है। जांच टीम में एसडीओ से लेकर डीपीआरओ, वरीय उप समाहर्ता और बीडीओ समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हैं। जांच के दौरान कहां-कहां गड़बड़ी और कमी पाई गई है, इसका उल्लेख भी करने को कहा गया है। इसके अलावा योजनाओं के क्रियान्वयन में अगर लापरवाही बरती जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.