बगहा, फरवरी 1 -- रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर प्रखंड में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत मिशन मोड में किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप लगेंगे।ये कैंप सोमवार से सभी पंचायतों में शुरू होंगे जो 6 फरवरी तक चलेंगे। इस बार ई-केवाईसी और फॉर्मर रजिस्ट्री करने वाले कृषि विभाग के कर्मियों व हल्का कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और वसुधा केंद्रों के माध्यम से किसान अब नि:शुल्क फॉर्मर रजिस्ट्री करा सकेंगे। पहले 15 रुपये सेवा शुल्क देना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा मुफ्त होगी। एक किसान का ई-केवाईसी पूरा कर फॉर्मर रजिस्ट्री करने पर कर्मियों को 10 रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा। पिछले मेगा शिविरों में पीएम किसान सम्मान योजना के 11378 किसानों में से केवल 2700 (लगभग 24%) का रजिस्ट्रेशन हो सका। अब पीएम सम्मान योजना ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.