देहरादून, अगस्त 1 -- देहरादून। उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन ने उत्तराखंड में पंचायतों को 29 विषय सौंपे जाने की मांग की है। संगठन के राज्य संयोजक जगत मर्तोलिया ने कहा कि उत्तराखंड में संगठन की नींव रखते समय तय किया गया था कि 30 प्रतिशत पूर्व पंचायत प्रतिनिधि और 70 प्रतिशत नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को इस संगठन में स्थान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत को 29 विषय सौंपे जाने के लिए इस कार्यकाल में निर्णायक संघर्ष किया जाएगा। इसके साथ ही संगठन प्रत्येक जनपद में जिला संयोजकों की घोषणा करेगा। उन्होंने बताया कि शीघ्र संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल इस संदर्भ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। उन्होंने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था को संवैधानिक दर्जा तभी मिल सकता है, जब 29 विषयों को पंचायत को हस्तांतरित कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.