पूर्णिया, जनवरी 11 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में समावेशी विकास को गति देने, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन व्यवस्था को मजबूत करने तथा पंचायतों को योजनाबद्ध ढंग से सशक्त बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत संसाधन केंद्र पूर्णिया में पंचायत डेवलपमेंट प्लान (पीडीपी) एवं पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स (पीडीआई) की नौ प्रमुख थीमों पर आधारित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 09 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित है, जिसका निरीक्षण जिला पंचायत राज पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को ग्राम पंचायतों में विकास की प्राथमिकताओं के वैज्ञानिक निर्धारण, योजनाओं की गुणवत्ता सुधार तथा सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.