प्रयागराज, मई 5 -- प्रयागराज। पंचायतों के रिक्त पदों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना ब्लॉक मुख्यालयों पर हो रही है। कौंधियारा में तीन रिक्त प्रधान पर और बहरिया में एक रिक्त प्रधान पद के लिए मतदान दो मई को हुआ था। मतदान के बाद मतपेटियों को ब्लॉक मुख्यालय में रखा गया। सोमवार सुबह आठ बजे ब्लॉक मुख्यालयों में मतगणना शुरू हो गई है। परिणाम शाम तक आने की संभावना है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एसपी बरनवाल का कहना है कि प्रधान के तीन पदों के साथ ही सदस्य क्षेत्र पंचायत के एक रिक्त पद के लिए भी मतदान हुआ था। इसका परिणाम भी सोमवार शाम तक आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...