देहरादून, मई 27 -- राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायतों की मतदाता सूची जारी कर दी है। इसे उत्तराखण्ड के मतदाता सूची पोर्टल secvoter.uk.gov.in पर देखा जा सकता है। अगर फिर भी किसी का नाम पंचायतों की मतदाता सूची में दर्ज होने से रह गया है तो वह खंड विकास अधिकारी या पंचस्थानी चुनाव कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि पंचायतों के मतदाता अपना नाम आयोग के पोर्टल पर 'पंचायत मतदाता खोजे पर क्लिक कर देख सकते हैं। सीडीओ ने बताया कि इस सूची में उन मतदाताओं के नाम भी जोड़े गए हैं, जिनके नाम घर-घर जाकर विस्तृत पुनरीक्षण में छूट गए थे। इनके नाम के जोड़ने के लिए आयोग ने एक मार्च से 22 मार्च के बीच में ग्राम पंचायतों की बैठक बुलाकर पंचायत स्तर पर नाम जोड़ने, उनमें संशोधन या नाम हटाने की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.