बाराबंकी, फरवरी 6 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक में तैनात सचिवों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यों में लापरवाही बरतने को लेकर एडीओ पंचायत ने आठ ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस देकर जवाब तलब किया है। विभागीय कार्रवाई से सचिवों में हडकंम मचा हुआ है। हरख ब्लाक की ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत विकास योजना जीपीडीपी के तहत फैसिलेटर फीडबैक, पीआईबी की फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर बैठक आयोजित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन संबंधित सचिवों द्वारा इन निर्देशों का पालन नहीं किया गया। कायोंर् में लापरवाही करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई थी। एडीओ पंचायत बृजेश कुमार ने बताया कि नोटिस देकर सभी सचिव से जवाब मांगा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...