गया, फरवरी 19 -- पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी और कर्मियों को प्रशिक्षण गया जी, प्रधान संवाददाता पंचायत संसाधन केन्द्र, पंचायती राज संस्थाओं और स्वयं सहायता समूह की मजबूती के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 17 से 19 फरवरी तक चले इस कार्यक्रम में जिले के सभी 24 ब्लॉक के कर्मियों को शामिल किया गया। हरिदास सेमिनरी की आर्ट गैलरी में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विशेष स्वास्थ्य जागरूकता सत्र पर विशेष जोर दिया गया। जिसमें ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं को विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, समय पर जांच और स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रारंभिक पहचान और उपचार के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायती राज पदाधिकारी आदित्य कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नगर डॉ. नीलिमा ने किया। अधिकारियों न...