चाईबासा, अप्रैल 25 -- नोवामुंडी, संवाददाता। नोवामुंडी कॉलेज में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार की अध्यक्षता में भारत में पंचायती राज व्यवस्था विषय पर विभागीय सेमिनार आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ विश्वास ने कहा कि भारतीय गांव के सतत विकास और लोगों के जीवन स्तर पर सुधार के लिए पंचायती संस्थानों की सक्रिय भूमिका अत्यंत आवश्यक है। पंचायती राज व्यवस्था लोकतंत्र की रीढ़ है। विभागाध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि पंचायती राज प्रणाली न केवल स्थानीय स्तर पर शासन को मजबूत करती है, बल्कि सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण और समावेशी विकास को बढ़ावा देती है। मौके पर प्रो कुलजिन्दर सिंह, प्रो संतोष पाठक, पायल बेहरा, खुशबू महतो, अर्चना गोप, सुनीता प्रधान, पिंकी प्रधान, सोनाली बेहरा आदि मौजूद थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.