रांची, मई 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। पंचायती राज विभाग में दो महत्वपूर्ण पद अब खाली हो गए हैं। इनमें सबसे प्रमुख पद प्रधान सचिव का है। दो दिन पहले विभाग के प्रधान सचिव रहे विनय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उनकी गिरफ्तारी कथित तौर पर हुए शराब घोटाले को लेकर हुई है। हालांकि, राज्य सरकार ने विनय चौबे को अभी तक निलंबित नहीं किया है। वहीं, विभाग में निदेशक का पद भी बीते 9 अप्रैल से खाली है। इस पद पर भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी निशा उरांव कार्यरत थीं। राज्य सरकार में उनकी प्रतिनियुक्ति को झारखंड सरकार ने समाप्त कर दिया। उसके बाद निशा उरांव को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय नई दिल्ली में योगदान देने के लिए विरमित किया गया। उनके वापस जाने के बाद से पंचायती राज विभाग में नए निदेशक की नियुक्ति नहीं हुई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.