मुजफ्फरपुर, जून 21 -- कुढ़नी। कुढ़नी हाई स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने भी शामिल होकर योग किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को योग का महत्व बताया। कहा कि नियमित योग से शारीरिक, मानसिक और और आत्मिक शक्ति प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयास से आज पूरी दुनिया में योग को नई पहचान मिली है। इस अवसर पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप सहनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रंजन मिश्रा, विनय पासवान, डॉ. देवेन्द्र कुमार देव, अमित कुमार देव साह, मुकेश पासवान, श्वेताभ कृष्ण, विभीषण पासवान, देवचंद्र झा, लालाबाबू पासवान और मनीष कुमार पप्पू रितेश शर्मा प्रशांत कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.