मधुबनी, जनवरी 25 -- मधुबनी, निज संवाददाता । नई दिल्ली में भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय की ओर से रविवार को देशभर के पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। पंचायत स्तर पर बेहतर कार्य, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित में उल्लेखनीय योगदान के लिए विभिन्न राज्यों से चयनित मुखियाओं को यह सम्मान प्रदान किया गया। इसी क्रम में जिले के लोहा पंचायत के मुखिया राजेश मिश्रा को भी विशेष सम्मान से नवाजा गया। केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह ने समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि पर जिले में खुशी की लहर है। विधायक सुधांशु शेखर, प्रवीण ठाकुर, मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गौरव की बात बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.