मोतिहारी, अप्रैल 2 -- सुगौली,निज संवाददाता। थाना के माली पंचायत के बेलटोला गांव में छेड़खानी के मामले में हो रही पंचायती के दौरान दो राउंड गोली चलने का मामला प्रकाश में आया है। इस दौरान मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनमें दो को प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी के डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। घायलों में नीरज कुमार,हैप्पी कुमार,ऋतिक कुमार तथा प्रेमशिला देवी शामिल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। मामले को लेकर दिए गए आवेदन के अनुसार रात्रि करीब आठ बजे गांव के जियालाल सहनी के दरवाजे पर पंचायती चल रही थी। इसी बीच आपसी कहासुनी के बाद ईंट पत्थर चलने लगा। जिससे लोग भागने लगे तो एक पक्ष द्वारा दो हवाई फायर की गई। घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार गांव में एक लड़की से छेड़खानी के मामले में दोनों पक्षों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.