रामगढ़, फरवरी 15 -- रामगढ़,एक प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र के पंचवटी अपार्टमेंट में हुई चोरी की घटनाओं को एक महीने से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सफलता नहीं लगी है। चोर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जिससे अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ज्ञात हो कि पंचवटी अपार्टमेंट में 8 और 9 फरवरी को लगातार दो दिनों में चोरी की वारदात हुई थी। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सहित जिले के कई वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे थे। पुलिस अधीक्षक ने स्वयं चोरी प्रभावित फ्लैटों का निरीक्षण किया था और पीड़ित परिवारों से बातचीत कर जल्द मामले के उद्भेदन और चोरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था। इस दौरान पुलिस अधीक्षक...