मधुबनी, सितम्बर 2 -- बासोपट्टी। निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के पंचरत्न गांव में एक 28 वर्षीय विवाहिता सुनीता देवी की दहेज में बाइक व भैस के लिए हत्या कर देने का मामला सामने आया है। इस मामले में महिला के माता दुर्गा देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमे पति मनोहर यादव, चंद्रवीर यादव, खाखन यादव, विकास यादव, प्रहलाद यादव, पार्वती देवी सहित आठ लोगो को नामजद आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने मामले कि जांच पड़ताल भी शुरु कर दिया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला भी दिया। घटना के बाद पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ भी जांच पड़ताल भी किया। विवाहिता महिला की शादी पंचरत्न गांव के मनोहर यादव से हुई थी। घटना के बाद मृतक महिला के घर पर पुलिस पहुंची। परंतु वहां घर पर कोई नहीं मिले। और पुलिस को पता चला कि शव का अंतिम संस्कार ...