भागलपुर, जनवरी 8 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर जिला परिषद अध्यक्ष बिपिन कुमार मंडल ने पटना में मंगलवार को आयोजित जिला परिषद अध्यक्ष संघ की बैठक के दौरान बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश से मुलाकात की। उन्होंने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपकर भागलपुर जिला परिषद के लंबित कार्यों और वित्तीय समस्याओं के समाधान की मांग की। जिप अध्यक्ष ने मंत्री का ध्यान पंचम अनुदान मद की राशि की ओर आकर्षित किया। उन्होंने बताया कि समय पर राशि का उपयोग न होने के कारण पीएल खाते से फंड स्वतः सरेंडर हो गया है, जिससे डाक बंगला और अन्य संपत्तियों के रखरखाव का कार्य बाधित है। इसके अलावा भागलपुर में डीपीआरसी (जिला पंचायत संसाधन केंद्र) भवन के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए अतिरिक्त आवंटन की मांग रखी। अध्यक्ष ने जिला परिषद सदस्यों के मानदेय में बढ़ोतरी कर उसे...