लातेहार, फरवरी 22 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के स्टेशन रोड स्थित शिव पार्वती पंचमुखी हनुमानजी मंदिर का दसवां वार्षिक उत्सव 24 से 26 फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस संबंध में मंदिर समिति के सदस्य चंद्रशेखर प्रसाद ने संयुक्त रूप से बताया कि उत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा मंदिर परिसर का रंग-रोगन कार्य संपन्न हो चुका है। कार्यक्रम के तहत 24 फरवरी को कलश यात्रा एवं कलश स्थापना, 25 फरवरी को पीठ पूजा एवं धार्मिक पाठ, तथा 26 फरवरी को हवन, भंडारा और विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...