सीवान, जनवरी 19 -- दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमदिरा घाट पर रविवार को मौनी अमावस्या के अवसर पर लगने वाले स्नान के लिए बैरिकेटिंग समेत गोताखोरों की तैनाती की गई थी। जिससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में आसानी हो। सीओ विद्याभूषण भारती द्वारा आसपास के इलाकों में निगरानी के लिए राजस्व विभाग के कर्मियों की भी तैनाती की गई थी। सीओ विद्याभूषण भारती ने बताया कि आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई। इसके लिए हमने पुरी कोशिश की थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...