सिमडेगा, जनवरी 21 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध पंचदेवालय मंदिर परिसर में बुधवार की सुबह अखंड हरिकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के पुरोहित अरुण मिश्र के द्वारा विधि विधान के साथ की गई। इस अवसर पर यजमान के रूप में शचिन एवं अनु देवी उपस्थित थे। पूजन के बाद नामकरण कर अखंड हरिकीर्तन का विधिवत उद्घाटन किया गया। अखंड कीर्तन के आरंभ होते ही पूरा जलडेगा भक्तिमय वातावरण में डूब गया। मंदिर परिसर से लेकर आसपास का इलाका हरे राम हरे कृष्ण के जयघोष और भक्ति संगीत की मधुर ध्वनि से गूंजने लगी। विभिन्न कीर्तन मंडलियों द्वारा बिना रुके लगातार हरे राम और हरे कृष्ण नाम का संकीर्तन किया जा रहा है। जिससे श्रद्धालुओं का मन भाव-विभोर हो उठा है। हरिकीर्तन में स्थानीय के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आई कई कीर्तन मंडलि...