गोपालगंज, फरवरी 23 -- गोपालगंज, विधि संवाददाता। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गोपालगंज के तत्वावधान में आगामी मार्च माह में पंचदेवरी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्राधिकार के सचिव अनूप कुमार उपाध्याय ने बताया कि शिविरों में उपस्थित लोगों को कानूनी जानकारी देने हेतु प्राधिकार की तरफ से पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयं सेवक की टीम भेजी जाएगी। 01 मार्च को कुर्ईसा खुर्द, 8 मार्च को खालगांव, 15 मार्च को बनकटिया देता 29 मार्च को भगवानपुर पंचायत भवन पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में बाल-हितैषी कानूनी सेवाएं एवं बच्चों का संरक्षण योजना- 2015, नालसा की आशा- जागरूकता, समर्थन, सहायता एवं कार्रवाई, बाल विवाह उन्मूलन के लिए मानक परिचालन नीति-2025, बाल विवाह मुक्त भारत, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता ...