नई दिल्ली, नवम्बर 1 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो.रामदरश मिश्र का शरीर शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। शनिवार को उनको पालम स्थित मंगलापुरी शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे पुत्र विवेक मिश्र ने मुखाग्नि दी। इस अवसर बड़ी संख्या में शिक्षक,साहित्यकार, संपादक और प्रकाशक उपस्थित रहे। उनके निधन पर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि पद्मश्री से सम्मानित, हिंदी और भोजपुरी साहित्य के वरिष्ठ कवि और शिक्षाविद् डॉ.रामदरश मिश्र जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका निधन साहित्य जगत के लिए एक युग का अंत है। साहित्य के क्षेत्र में उनका अमूल्य योगदान सदैव याद किया जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय सहित हिंदी से जुड़े तमाम लोगों ने सोशल मीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.