लोहरदगा, अप्रैल 25 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो प्रखंड के उतका गांव निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को पैतृक गांव स्थित कंदनी नदी में किया गया। उनके पुत्र सिद्धू यादव ने मुखाग्नि दिया। इस मौके पर पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक रामेश्वर उरांव सहित कई नेताओं ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि दिया। अशोक यादव गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनका इलाज दिल्ली के गुरुग्राम स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल में चल रहा था। वे दस महीने से अस्पताल में थे, इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई थी। अशोक यादव इंडियन एयर फोर्स में रहकर देश की सेवा की थी, 1998 में वे सेवानिर्वित हुए थे। इसके बाद पैतृक गांव उतका कैरो से जिला मुख्यालय लोहरदगा में रहकर राजनीतिक से जुड़ गए थे। कांग्रेस पार्टी में उनकी बड़ी पहचान थी। राज्यसभा के पूर्व सांसद ध...