बदायूं, फरवरी 15 -- दातागंज। सराय गांव स्थित पंचतत्वेश्वर स्वयंभू महादेव परिसर में रविवार 15 फरवरी को विशाल हिंदू महासम्मेलन आयोजित होगा। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। महासम्मेलन में महामंडलेश्वर संजीव कृष्णन, मधुसूदनाचार्य और आचार्य मुमुक्ष कृष्ण शास्त्री मौजूद रहेंगे। पंचतत्व संस्था द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर विशाल भंडारा एवं भजन संध्या का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रसिद्ध गायक शिल्पी कौशिक और दुष्यंत कुमार राजा अपनी प्रस्तुतियों से भक्तों को आनंदित करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक राकेश वर्मा एवं सहसंयोजक कालीचरन दिवाकर ने बताया कि आयोजन की सभी भव्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.