गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- गाजियाबाद। सेक्टर 12 प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में सीबीएसई द्वारा निर्देशित कला एकीकृत परियोजना के तहत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा तीन से 5वीं तक के छात्र-छात्राओं ने स्वागत गान सरस्वती वंदना के बाद अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पंचतंत्र की कहानियों पर आधारित कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। पारियों की कहानी में जहां एक तरफ काल्पनिक जगत को दर्शाया तो वहीं दूसरी तरफ पंचतंत्र की कहानियों में आचार्य विष्णु एवं संयुक्त परिवार की विशेषताओं के बारे में बताया। स्कूल प्रधानाचार्या रुचि गुप्ता ने कहा कि वर्तमान परिवेश में ऐसे कार्यक्रमों से पारिवारिक विघटन को रोका जा सकता है। इनसे प्राचीन भारतीय संस्कृत...