रांची, दिसम्बर 15 -- मुरहू, प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे-75ई पर पंचघाघ मोड़ के समीप ब्लैक टॉप सड़क के बगल में फ्लैंक के बजाय पांच से दस फीट गहरे गड्ढे ने आम लोगों और राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। इस स्थान पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे यह इलाका दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है। लंबे समय से सड़क किनारे फैली घनी झाड़ियों के कारण तीखे मोड़ पर विजिबिलिटी पूरी तरह समाप्त हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं लग पाता था। दुर्घटनाओं की बढ़ती आशंका को देखते हुए सोमवार की सुबह मुरहू पुलिस के तत्वावधान में विशेष अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी नायल गोडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में श्रमदान के तहत सड़क के दोनों ओर फैली झाड़ियों की व्यापक सफाई की गई। झाड़ियों की कटाई के बाद यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि ब्लैक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.