कन्नौज, अप्रैल 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के खल्ला रूपमंगदपुर गांव में चल रही श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के पंचम दिवस श्रीजी वाटिका में श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा प्रवक्ता श्रीजीवनबल्लभ दास जी महाराज ने गिरिराज पूजन के माध्यम से बताया कि प्रकृति का संवर्धन एवं संरक्षण के लिए गाय का पालन सभी को करना चाहिए। गौ माता से ही हम सबको जीवन के लिए पंचगव्य के रूप में अमृत प्राप्त होता है। कथा प्रवक्ता श्री जीवनबल्लभ दास जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल व दिव्य बाल लीलाओं का विशद विवेचन करते हुए नंदोत्सव की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि सब को आनंद प्रदान करने का जिसका स्वभाव होता है, वही नंद कहलाता है। उसके यहां आनंद स्वरूप भगवान प्रकट होते हैं। सुख देने से ही सुख की प्राप्ति होती है। नंद के द्वारा भगवान के जन्म के समय दान की महिमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.