सहरसा, मई 13 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। पंचगछिया पंचायत के वार्ड नं. 2 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम वृद्धा पेंशन लाभार्थी का हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। पूर्व प्रखंड प्रमुख पूनम देवी की अध्यक्षता एवं युवा नेत्री मधु आनन्द के संचालन में हुये इस कार्यक्रम में वन नेशन, वन पेंशन लागू करने की मांग की गई। युवा नेत्री मधु आनन्द एवं पैक्स अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने भारत के अन्य राज्यों के तर्ज पर बिहार में भी वृद्धा पेंशन लाभार्थियों को पेंशन देने की मांग की है ताकि उसकी जीविका इस मंहगाई में चल सके। युवा नेत्री ने बताया कि पंचगछिया पंचायत के हर वार्ड में इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर मुख्यमंत्री को एक हस्ताक्षर युक्त प्रति सौंपी जायेगी। इस मांग के पूरी नहीं होने पर प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर चरणबद्ध तरीके से आन्दोलन की भी बात बताई गई। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.