आगरा, नवम्बर 22 -- ब्राह्मण कल्याण सभा ने मोक्षदा एकादशी पर लगने वाली पंचकोसी परिक्रमा के कलेंडर का विमोचन योगीराज दिव्यानंद महाराज से कराया है। इस कलेंडर में आगामी वर्ष की सभी एकादशी तिथियों का संकलन हैं। शुक्रवार को ब्राह्मण कल्याण सभा के संस्थापक अध्यक्ष शरद पांडेय ने बताया कि पंचकोसी परिक्रमा की निरंतरता, धार्मिक आयोजन व एकादशी की तिथियों का कलेंडर में संकलन श्रद्धालुओं की सुविधा को द्रष्टिगत रखते हुए किया गया है। नगर अध्यक्ष दीपक दघिर्रा, सह संयोजक राधे मोहन झा, माधव उपाध्याय व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...