प्रयागराज, जनवरी 6 -- पंचकोसी परिक्रमा के दूसरा दिन दक्षिण दिशा के दर्शन के लिए खास रहा। संतों ने यमुना बैंक रोड स्थित मौजगिरि आश्रम में आशीर्वाद लिया। विधि विधान से पूजन के बाद यात्रा आगे बढ़ी। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री व जूना अखाड़ा के संरक्षक महंत हरि गिरि के नेतृत्व में यात्रा का पहला पड़ाव कीडगंज स्थित राम जानकी मंदिर रहा। जहां पर महापौर गणेश केसरवानी ने संतों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा इसके बाद दक्षिण दिशा की ओर बढ़ी। यमुना पार के प्रमुख शिव मंदिरों में और महर्षि वाल्मिकी आश्रम तक दर्शन के बाद यात्रा वापस दत्तात्रेय समिति के अक्षयवट मार्ग पर आकर खत्म हुई। इस दौरान संतों ने एक बार फिर प्रयागराज को तीर्थ क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई। संतों ने कहा कि संगम से पांच किलोमीटर के दायरे में मांस व मदिरा की दुकानों को...