नई दिल्ली, मई 27 -- हरियाणा के पंचकूला में सोमवार देर रात दिल्ली के बुराड़ी सामूहिक आत्महत्या जैसा मामला सामने आया है। यहां एक ही परिवार के सात सदस्यों की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मूलरूप से उत्तराखंड के रहने वाले परिवार में दंपत्ति, उनके तीन बच्चे और दो बुजुर्ग ने संदिग्ध हालत में जहर खा लिया। सातों को सेक्टर-26 के एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर एक को छोड़कर बाकी सभी को मृत घोषित कर दिया गया। जो बचा था, उसने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पंचकूला की डीसीपी हिमांद्री कौशिक, डीसीपी क्राइम अमित दहिया व थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सीन ऑफ क्राइम टीम और एसएफएल टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। प्राइवेट अस्पताल में खड़ी मृतक परिवार की उत्तराखंड नंबर वाली कार का भी मुआयना किया। पुलिस की प्राथमिक जांच में य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.