बाराबंकी, जनवरी 31 -- निन्दूरा। कस्बा बड्डूपुर स्थित बाजार मैदान में गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय पांच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रज्ञा प्राण कथा के चौथे दिन यज्ञ परिसर में बने कुंड में सैकड़ों की संख्या में गायत्री परिवार के साधक, सदस्य व श्रद्धालुओं ने आहूति दी। गायत्री महामंत्र ऊं भूर्भुवरू स्वरू तत्सवितुर्वरेण्यं से समूचा क्षेत्र गूंज उठा। यज्ञ की आहुति से सुगंधित हो उठा और यज्ञ स्थल एक बनेंगे, नेक बनेंगे, हम सुधरेंगे युग सुधरेगा के नारों से गूंज उठा। शातिकुंज हरिद्वार टोली नायक रामनाथ मौर्य अन्य सहयोग जनों के साथ हवन कार्य को संपन्न कराया। टोली नायक ने कहा कि गायत्री साधना से मोक्ष की प्राप्ति के साथ जीवन सफल होता है। सारे संसारिक दुख व कष्ट दूर हो जाते है। उन्होंने प्रज्ञा पुराण एवं वेद मंत्र गायत्री के सार को जी...