सीवान, नवम्बर 19 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पकड़ी पंचायत अंतर्गत महुअल महाल गांव स्थित सात दिवसीय पंचकुंडात्मक श्री मारुति महायज्ञ की पूर्णाहुति सोमवार को विधिवत हवन-पूजन के साथ संपन्न हुई। अंतिम दिन सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे वातावरण में वैदिक मंत्रों की गूंज, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था। यज्ञ में प्रतिदिन विविध धार्मिक अनुष्ठान, श्रीराम कथा, कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था। यज्ञाचार्य आचार्य विवेक मिश्रा के नेतृत्व में विद्वान पंडितों के सान्निध्य में पूरे सप्ताह पूजा-अर्चना और वैदिक विधि-विधान संपन्न हुए। श्रद्धालुओं ने पूरे मनोयोग से भाग लेते हुए अपने परिवार, गांव और समाज के कल्याण की कामना की। पूर्णाहुति के अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन किया ग...