हरिद्वार, मार्च 19 -- जूर्स कंट्री में नवनिर्मित श्री दिगंबर जैन मंदिर में भगवान आदिनाथ जी का पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं विश्व शांति कार्यक्रम 20 से 26 मार्च तक अति भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेंगे। महामंत्री अमित जैन ने बताया कि यह महोत्सव 108 श्री उपाध्याय डॉक्टर गुप्तीसागर महाराज के सानिध्य में संपन्न होगा। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान आदिनाथ के गर्भ, जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याण की पावन क्रियाओं का दिव्य प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.