रांची, नवम्बर 7 -- रांची। भदलपुर इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव प्रतिष्ठा समिति के महामंत्री सुरेश जी झांझरी मंगलवार को अपनी समिति के सदस्यों सहित रांची आए। उन्होंने आगामी पंचकल्याणक महोत्सव 26 से 30 नवंबर तक होनेवाले कार्यक्रमों में समस्त रांची समाज को आमंत्रित किया। समाज की ओर से उनके इस मंगल आमंत्रण पर आभार व्यक्त किया गया। इटखोरी में पंचकल्याणक के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य प्राप्त करने वाले सुरेश जी झांझरी का समाज की ओर से विशेष अनुमोदन एवं सम्मान किया गया। उन्होंने कहा कि यह अवसर समाज के लिए गर्व और आनंद का विषय है। हम सभी रांची समाज के सदस्य इटखोरी पंचकल्याणक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। यह जानकारी जीतेंद्र छाबड़ा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.