बागपत, नवम्बर 29 -- खेकड़ा। बड़ागांव स्थित ब्रह्मचारी तीर्थ में शनिवार को तपकल्याणक महोत्सव में राजसी वस्त्रों में श्रीजी की प्रतिमा सजाई गई। उसके बाद पालकी में भगवान दीक्षा के लिए चले गए। देख कर धर्मावलम्बी भावुक हो गए। धर्मनगरी बडागांव में पंचकल्याण महोत्सव के चौथे दिन तपकल्याणक बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। सुबह से ही तीर्थ परिसर में भक्तों का आगमन शुरू हो गया और वातावरण वंदे सिद्धं, वंदे ज्ञानम की गूँज से भर उठा। सुबह 6.30 बजे मंगलाचरण, विश्वबंधना, रक्षामंत्र, शांतिमंत्र, निष्याभिषेक, शांति धारा, जन्म कल्याणक पूजन और शांति हवन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। फिर 8.15 बजे परम पूज्य मुनि श्री सौम्य सागर महाराज का मंगल दिव्य देशना का आयोजन हुआ। जिसमें धर्म-तप, करुणा और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला गया। दोपहर 12 बजे तपकल्याणक के म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.