नैनीताल, नवम्बर 26 -- नैनीताल। पंगोट- देचौरी मार्ग निर्माण को दूसरी किस्त जारी होने पर विधायक सरिता आर्य ने सीएम का आभार जताया है। बताया कि मार्ग निर्माण कार्य लंबित था। किस्त जारी होने पर लोगों ने खुशी जताई है। विधायक आर्या ने बताया कि पिछले दिनों चार करोड़ 63 लाख की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है, जिससे निर्माण का कार्य पूरा किया जाएगा। कोटाबाग से बेतालघाट, कैंची धाम और आश्रम में आने के लिए भी इस मार्ग का उपयोग किया जाएगा। इस दौरान पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल सिंह बिष्ट, गीता, पुष्पा, नीरज गंगोला, भास्कर गंगोला, टीकम सिंह गंगोला, ललित गर्जोला, मदन त्रिपाठी, गणेश चंद्र, हरीश चंद्र बुढ़लाकोटी, गिरीश चंद्र, राजेंद्र सिंह रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...